‘आतंकवादी हैं PM मोदी!’- मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से देश की सियासत में भूचाल, BJP हुई हमलावर

Mallikarjun kharge big statement: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को बताया आतंकवादी, खरगे के इस बयान के बाद बीजेपी हुई हमलावर, भारतीय जनता पार्टी ने खरगे के इस बयान की कड़ी निंदा की, बीजेपी ने कहा- कांग्रेस ने अब तक प्रधानमंत्री को 175 बार गालियां देकर अपमानित किया है, उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए, चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- वे (एआईएडीएमके) मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी है, और वह जो समानता में विश्वास नहीं करता,उसकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करती, और ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं, आपको ऐसा नेता चाहिए, जो बीजेपी के सामने न झुके और लड़ने के लिए तैयार रहे जैसे कि एमके स्टालिन, आज एआईएडीएमके ने अपनी खो दी है पहचान, यह बीजेपी का मुक-गुलाम पार्टनर बन गया है, यह तमिलनाडु की हितों की रक्षा नहीं कर सकता, क्योंकि यह पीएम मोदी का गुलाम बन चुका है, वही खरगे ने इसके बाद पीएम मोदी को ‘आतंकवादी’ बताने वाले अपने बयान पर सफाई दी, उन्होंने कहा- पीएम मोदी लोगों और राजनीतिक दलों को डरा रहे हैं, मैंने उन्हें कभी भी आतंकवादी नहीं कहा…मेरे कहने का मतलब क्या है…मैं स्पष्ट करना चाहता हूं..कि मोदी हमेशा धमकाते हैं, ईडी, आईटी और सीबीआई जैसे संस्थान उनके हाथों में हैं, वह परिसीमन को भी अपने हाथों में लेना चाहते हैं