‘इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत बेहतर रहेगा’- बंगाल में सचिन पायलट का बड़ा बयान

sachin pilot

Sachin Pilot big statement: कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बयान, बंगाल चुनाव में प्रचार करने उतरे सचिन पायलट, आज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में सचिन पायलट ने किया प्रचार, मुर्शिदाबाद में सचिन पायलट ने किया रोड शो, वही इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा- बंगाल में लोगों ने राज्य सरकार को 3 मौके दिए, केंद्र सरकार को मौके दिए और दोनों सरकारों में आपस में इतना टकराव रहा, जिसके कारण बेवजह बंगाल के लोगों को नुकसान हुआ है, पहली बार कांग्रेस पूरे राज्य में हर सीट पर चुनाव लड़ रही है और कार्यकर्ताओं में उत्साह है, इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत बेहतर रहेगा, वही बीजेपी पर हमला करते हुए सचिन पायलट ने कहा- बीजेपी ने जो खेल खेला है महिला आरक्षण को लेकर पुरे एक्सपोज़ हो गए, 3 साल पहले इसी संसद ने महिला आरक्षण बिल पास किया था और संशोधन हुआ, 3 साल तक लागु नहीं किया और आज भी अगर वो वर्त्तमान लोकसभा में आर्कषण महिला को देते है तो पूरा संसद और पूरा देश तैयार है, लेकिन वो महिला आरक्षण की आड़ में अपने परिसीमन की राजनीति करना चाहते है, ये जो भेदभाव का खेल खेलना चाहते है महिलाओं की आड़ में यह पूरी तरह एक्सपोज़ हो चुके है, महिलाओं के हतोषी होते तो 3 साल में इस बिल को क्यों रोकते?