राजस्थान के बालोतरा स्थित पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग के बाद उद्घाटन कार्यक्रम हुआ स्थगित, कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने आ रहे थे उद्घाटन, इस अग्निकांड को लेकर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- पचपदरा स्थित बाड़मेर रिफाइनरी राजस्थान के विकास की है एक महत्वपूर्ण आधारशिला, आज वहां हुआ हादसा है अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, यह परियोजना जुड़ी है प्रदेश की बड़ी उम्मीदों से, ईश्वर की कृपा से किसी जनहानि का न होना है बड़ी राहत, परमपिता परमेश्वर से सभी की कुशलता और शीघ्र सामान्य स्थिति की करती हूँ प्रार्थना, मुझे पूर्ण विश्वास है कि संपूर्ण प्रदेशवासियों की महत्वाकांक्षाओं से जुड़ी यह रिफाइनरी शीघ्र ही माननीय प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा विधिवत राष्ट्र को की जाएगी अर्पित










