Pachpadra Refinery Fire: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बयान, पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग सीएम भजनलाल शर्मा ने दी प्रतिक्रिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से एक दिन पहले राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में लगी है भयंकर आग, करीब 20 दमकलें मौके पर है मौजूद, मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में लगी आग, धुएं का गुबार उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू किया, इस हादसे के बाद पीएम मोदी का दौरा भी हुआ स्थगित, वही इस हादसे को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा-पचपदरा स्थित HPCL राजस्थान रिफाइनरी में आग लगने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों और रिफाइनरी प्रबंधन से त्वरित वार्ता कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली है, वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है, सुरक्षा मानकों को सर्वोपरि रखते हुए, माननीय प्रधानमंत्री जी का प्रस्तावित दौरा फिलहाल स्थगित किया गया है, इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच के निर्देश दिए गए हैं, सभी प्रदेशवासियों के आशा की प्रतीक इस रिफाइनरी का भव्य उद्घाटन शीघ्र ही माननीय प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा
यह भी पढ़े: वसुंधरा राजे के ‘वायरल लेटर’ कांड पर आया मदन राठौड़ का बड़ा बयान, अब खुलेंगे षड्यंत्र के राज!
यह भी पढ़े: भागवत को लिखे वायरल लेटर का सच आया सामने, मैडम राजे ने बताया किसकी है ‘कारगुज़ारी’










