‘हादसा नहीं, सरकार की लापरवाही है’- पचपदरा रिफाइनरी की आग पर बरसे टीकाराम जूली, भजनलाल सरकार को घेरा

Breaking News: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से एक दिन पहले राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, करीब 20 दमकलें मौके पर है मौजूद, कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पचपदरा रिफाइनरी का करने वाले हैं शिलान्यास, वही इस भीषण हादसे के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दिया बयान, कांग्रेस नेता जूली ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, इसके साथ ही जूली ने सभी के सुरक्षित होने की प्रार्थना की, जूली ने कहा- बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है, कांग्रेस द्वारा बनाई गई इस रिफाइनरी का उद्घाटन करने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी यहां आ रहे हैं, और उससे एक दिन पहले इस तरह की घटना सरकार की जल्दबाजी की व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा करती है, कांग्रेस की इस महत्वपूर्ण परियोजना को भाजपा ने वर्षों तक अटकाए रखा, जिससे इसकी लागत भी दोगुनी हो गई, इससे लगता है कि अभी भी रिफायनरी का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है और जल्दबाजी में प्रचार के लिए इसका उद्घाटन करवाया जा रहा है, मुख्यमंत्री जी यदि दिखावे की झूठी मार्केटिंग से समय निकालते, तो शायद इतनी अहम परियोजना के आसपास सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक नहीं होती। यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की गंभीर लापरवाही का परिणाम है, इस हादसे में सभी के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूँ