Vasundhara raje big statement: राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, पूर्व सीएम और बीजेपी की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे से जुड़ा एक लेटर सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, कई नेताओं ने इस लेटर को शेयर करते हुए बीजेपी पर उठाए सवाल, हालांकि वसुंधरा राजे ने इस लेटर को बताया फर्जी, मैडम राजे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा- साँच को आँच की ज़रूरत नहीं है, वायरल पत्र शुभचिंतको की कारगुज़ारी मात्र है, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी देने के प्रयास का मैं ही नहीं, देश की हर महिला स्वागत कर रही है, यह भी तय मान लीजिए कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले ऐसे लोग चौथी बार भी विपक्ष में ही बैठने की तैयारी कर चुके हैं, ऐसे लोग चाहे जितना भ्रम फैलाएँ, बाधाएँ उत्पन्न करें . . . देश की नारी शक्ति न रुकी है, न रुकेगी! बता दें आज मैडम राजे के नाम का लेटर सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, जिसमें वसुंधरा राजे के हवाले से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को लिखा गया था पत्र, फर्जी लेटर में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन पर बीजेपी की लाइन से परे हटकर आलोचना की गई थी, इस लेटर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस लेटर को असली मानकर बीजेपी पर उठाए सवाल, वही अब वसुंधरा राजे के आधिकारिक बयान के बाद यह मामला पूरी तरह हुआ खत्म










