करौली जिले के नादौती में 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुईं SDM काजल मीणा को सरकार ने निलंबित कर दिया है, IIT की पढ़ाई और दिल्ली की नौकरी छोड़ प्रशासनिक सेवा में आईं काजल मीणा पर जमीन बंटवारे के बदले घूस मांगने का आरोप है। पढ़ें इस बड़े प्रशासनिक एक्शन की पूरी रिपोर्ट Politalks.news पर
RAS Kajal Meena Suspended: रिश्वत कांड में फंसी SDM काजल मीणा को लेकर बड़ी खबर, RAS काजल मीणा को किया गया निलंबित, करौली के नादौती में SDM काजल मीणा उनके रीडर और यूडीसी को 60 हजार रिश्वत मामले में एसीबी ने किया है गिरफ्तार, IIT से पढ़ाई और दिल्ली में प्रतिष्ठित नौकरी छोड़कर प्रशासनिक सेवा में आईं SDM काजल मीणा को ACB ने 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए किया था ट्रैप, अक्टूबर 2025 में उन्हें करौली जिले के नादौती उपखंड में एसडीएम पद पर मिली थी पोस्टिंग, RAS काजल मीणा पर आरोप है कि एसडीएम ने जमीन बंटवारे के मामले में फाइनल डिक्री जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी, जांच के अनुसार, एसडीएम के निर्देश पर रीडर ने कुल 60 हजार रुपये की रिश्वत ली, जिसमें 50 हजार रुपये एसडीएम के लिए और 10 हजार रुपये खुद के लिए किए गए थे तय, बताया जा रहा है कि रिश्वत की डील पहले 1 लाख रुपये में होनी थी, लेकिन बाद में 60 हजार पर सहमति बनी, जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर पूरी टीम को दबोच लिया, वही अब RAS काजल मीणा को किया गया है निलंबित
RAS kajal Meena I SDM kajal Meena News I











