राजस्थान भाजपा में नहीं है सब कुछ ठीक! पूर्व सीएम और बीजेपी की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे के बयान से सियासी घमासान हुआ तेज, दो दिन पहले मैडम राजे ने कहा था कि भैया मैं नहीं लड़ सकती जब..मेरा ही चला गया… तो मैं तुम्हारे लिए क्या करूं, वही अब उनके इस बयान के निकाले जा रहे है कई तरह के मायने, वही मैडम राजे के बयान पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दी तीखी प्रतिक्रिया, बीकानेर में मीडिया ने जब मदन राठौड़ से वसुंधरा राजे के बयान से जुड़ा पूछा सवाल तो राठौड़ ने तेज आवाज में कहा- हर बार किसी एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जाना जरूरी नहीं होता, पार्टी में कई नेता हैं और संगठन की अपनी प्रक्रिया होती है, वही मदन राठौड़ से सब सवाल पूछा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कथित तौर पर कहा था कि कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो रहे और वह खुद भी कुर्सी नहीं बचा पाईं, इस पर मदन राठौड़ ने कहा- ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया, उन्होंने स्पष्ट किया कि वसुंधरा राजे के सभी काम होते हैं और उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि उनके काम नहीं हो रहे, इसके साथ ही राठौड़ ने यह भी कहा कि उनकी हाल ही में राजे से बातचीत हुई है, जिसमें इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई, वही सोशल मीडिया पर चर्चा है कि पार्टी के सब कुछ नहीं है ठीक, ऐसा इसलिए भी क्यों कि जब मदन राठौड़ से वसुंधरा राजे से जुड़ा सवाल पूछा तो उन्होंने गुस्से में दिया बयान, हालंकि PoliTalks News इस बात की नहीं करता पुष्टि, दूसरी और मैडम राजे ने अपने उस बयान पर कहा – उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया, यह एक षड्यंत्र है और उन्होंने कभी पद या कुर्सी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की, झालावाड़ जिले के कामखेड़ा बालाजी प्रांगण में उन्होंने जो बात कही थी, उसे संदर्भ से हटाकर प्रचारित किया गया, मैडम ने स्पष्ट किया कि वह एक सड़क परियोजना के संदर्भ में लोगों को समझा रही थीं, वही मारवाड़ी में बोलते हुए मदन राठौड़ ने आगे कहा- डिठी कोनी कोरे मूंग की, मांगे घी और दाल, मोटी तूं क्यों झगड़ो करे, डिठी को नहीं नाम (देखी थारी नार), इसका अर्थ बताते हुए राठौड़ ने कहा – जब वास्तविकता कुछ और होती है, तब भी लोग बड़ी-बड़ी अपेक्षाएं कर विवाद खड़ा कर देते हैं










