महात्मा गांधी अस्पताल के सामाजिक सरोकार, कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में उमड़े लोग

Jaipur : राजधानी जयपुर में महत्मा गांधी हॉस्पिटल के सिटी सेंटर राजापार्क में कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग और मल्टीस्पेशियलिटी परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी रवि नैय्यर ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया. सेंटर प्रभारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. राहुल गुप्ता (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी), डॉ. मीता शर्मा (स्त्री एवं प्रसूति रोग), मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.एन. के. टॉक, डॉ शिवि निझावन, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सुनील कुमार अग्रवाल, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. देवयानी झा, डॉ. अदिति (डेंटल) ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं.

ये भी पढ़े : ‘भय vs भरोसा’ की लड़ाई! शाह ने TMC के खिलाफ चार्जशीट की जारी, देखें क्या कहा ?

शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों का पंजीकरण कर मुंह के कैंसर की पहचान के लिए ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, फेफड़ों के कैंसर की पहचान के लिए चेस्ट एक्सरे, स्तन कैंसर की पहचान के लिए मैमोग्राफी और गर्भाशय कैंसर की पहचान के लिए पैप स्मीयर टेस्ट किए गये। विशेषज्ञों ने शिविर के दौरान कैंसर की प्रारंभिक पहचान के महत्व पर जोर देते हुए आमजन को समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी. शिविर में स्थानीय लोगों बढ़चढ़कर भाग लिया. इस दौरान विशेषज्ञों ने कैंसर की प्रारंभिक पहचान एवं जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया.

Mahatma Gandhi Hospital Jaipur। cancer screening camp। free health checkup। Jaipur medical camp।cancer awareness।