‘सीधा कर दूंगा’ बयान से घिरे रविंद्र सिंह भाटी, गायक ने MLA की दबंगई का किया खुलासा!

Ravindra Singh Bhati vs Chotu Singh Rawna: प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी पर लगाया बड़ा आरोप, रावणा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने उन्हें फोन पर न केवल डराया-धमकाया, बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से जान से मारने की भी दी चेतावनी, गायक छोटू सिंह रावणा ने विधायक रविंद्र सिंह भाटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि एक फेसबुक पोस्ट पर की गई उनकी टिप्पणी के बाद देर रात करीब 11 बजे भाटी का आया फोन, छोटू सिंह रावणा के अनुसार, बातचीत के दौरान विधायक ने सख्त और आक्रामक लहजे में कहा-दो बार मैंने तुम्हें छोड़ दिया, अब मुझे तुम्हें सीधा करना भी आता है, वही गायक का कहना है कि यह बात उन्हें केवल चेतावनी नहीं बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से जान से मारने की धमकी जैसी लगी, सूत्रों के अनुसार यह पूरा विवाद एक ‘डिजिटल वॉर’ से हुआ है शुरू , जिसमें रावणा ने विधायक भाटी को लेकर आलोचनात्मक टिप्पणी की थी, जो विधायक को नागवार गुजरी, इसके बाद सीधे फोन कॉल के जरिए हुई इस बातचीत ने मामले को और गंभीर बना दिया, गायक रावणा ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि किसी जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की ‘धमकाने वाली भाषा’ का इस्तेमाल लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, अब यह मामला तेजी से तूल पकड़ रहा है और राजनीतिक गलियारों में भी इस पर चर्चाएं तेज हो गई हैं, देखें वीडियो

Ravindra Singh Bhati vs Chotu Singh Rawna I Chotu singh rawna I Ravindra singh bhati I Rajasthan I Rajasthan Politics