‘जनता को नहीं तेल कंपनियों को मिलेगा फायदा’- पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर कांग्रेस का हमला

New Delhi : पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने उठाया सवाल, सरकार से पूछा- इस फैसले से देश की जनता को कैसे होगा फायदा ? कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- फ्यूल एक्साइज ड्यूटी में कटौती से लोगों के लिए फ्यूल के दामों में नहीं आएगी कमी, पब्लिक के लिए सस्ता नहीं होगा पेट्रोल-डीजल, केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- सरकार ने ग्राहक को लाभ देने के लिए नहीं बल्कि तेल कंपनियों के फायदे के लिए लिया फैसला, पिछले 12 साल में पीएम नरेन्द्र मोदी ने 14 बार बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर कमाये 49 लाख करोड़ रुपये, जब तेल सस्ता हुआ तब भी आम जनता को नहीं मिला उसका लाभ, कहा- पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार ने लिया फैसला, ताकि फिलहाल देश में ना बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, सुप्रिया श्रीनेत ने जताई आशंका, पांच राज्यों में वोटिंग के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की जताई आशंका, कहा-कांग्रेस करेगी दाम बढ़ाने का पुरजोर विरोध, सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में की है ₹10-10 रुपये की कटौती, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ₹13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ₹3 रुपए, जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी की ₹10 से घटाकर शून्य, एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रखने कवायद, एक्साइज ड्यूटी घटाने से तेल कंपनियों का घाटा कवर करने में मिलेगी मदद

ये भी पढ़े : ‘राइजिंग राजस्थान’ या राइजिंग ‘कमीशन’ अभियान? – डोटासरा का भजनलाल सरकार पर हमला

PetrolDiesel । ExciseDuty । FuelPrices ।Congress । ModiGovernment । FuelPolitics । KC Venugopal । Supriya Shrinate । Petrol diesel price politics