‘राइजिंग राजस्थान’ या राइजिंग ‘कमीशन’ अभियान? – डोटासरा का भजनलाल सरकार पर हमला

dotasara on bhajanlal sharma

Govind singh Dotasara Big statement: राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, ‘राइजिंग राजस्थान’ अभियान पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए डोटासरा ने इसे ‘कमीशन मॉडल’ करार दिया, सोशल मीडिया पर गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा- ‘राइजिंग राजस्थान’ या राइजिंग ‘कमीशन’ अभियान? फ्रांस की कंपनी Soufflet Malt India ने राजस्थान की निवेश नीति की असल तस्वीर सामने लाकर रख दी है, अगर मुख्यमंत्री स्तर पर बातचीत के बाद भी निवेश धरातल पर नहीं उतर रहा तो ये सीधे-सीधे सिस्टम की मंशा पर बड़ा सवाल है, समिट में समझौता होने और मुख्यमंत्री भजनलाल जी से सकारात्मक चर्चा के बाद भी अगर विदेशी कंपनी ज़मीन के लिए भटक रही है, तो इसके क्या मायने हैं? आखिर कौन हैं जो फाइल रोककर बैठा है? किसके इशारे पर निवेश अटकाया जा रहा है? क्या निवेशकों को जानबूझकर उलझाकर ‘सेटिंग’ के लिए मजबूर किया जा रहा है, ताकि सौदेबाजी हो सके? डोटासरा ने कहा- ऐसे दर्जनों उद्यमी हैं जो समिट में एग्रीमेंट के बाद धरातल पर उद्योग लगाना चाहते हैं, रोजगार देना चाहते हैं, लेकिन ज़मीन के लिए भटक रहे हैं, क्योंकि सरकार में बैठे लोगों तक उनकी सीधी बात नहीं, बल्कि ‘कमीशनखोरों’ के रास्ते बढ़ रही है, ये प्रकरण साफ बता रहा है कि भाजपा की #पर्ची_सरकार की प्राथमिकता निवेश और रोजगार सृजन नहीं, बल्कि कलेक्शन बन चुकी है

Rajasthan I Govind singh dotasara I Bhajanlal Sharma I Ashok Gehlot I sachin pilot I rajasthan news I rajasthan politics I Political News