दिल्ली दौरे पर उठे सवालों पर सीएम भजनलाल शर्मा का पलटवार, अशोक गहलोत पर साधा निशाना, बोले हर दौरे से प्रदेश के लिए लाते हैं परिणाम
hajanlal sharma on Ashok Gehlot: राजस्थान की सियासत में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है. भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने दिल्ली (delhi)दौरों को लेकर अशोक गहलोत (ashok gehlot) पर तीखा पलटवार किया और कई व्यक्तिगत व राजनीतिक तंज कसे. उन्होंने ने दिल्ली दौरे को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत के सवाल पर पलटवार किया. राजस्थान दिवस के तहत आयोजित ‘राजस्थान युवा शक्ति दिवस’ कार्यक्रम में सीएम ने बिना नाम लिए गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि आप तो होटलों में सोए थे. आप जाते थे तो एक पैर में नहीं, दोनों पैरों में पट्टी बांध लेते थे. यह पट्टी दिखाती थी कि इनके बस की नहीं है जाने की. सीएम बोले- हमें तो ईश्वर भी शक्ति देता है काम करने की. न हमें जुकाम-बुखार आता है, न पट्टी बंधती है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे.
पूर्व सीएम गहलोत पर सीधा निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, ‘चिंता मत कीजिए. 24 घंटे हमारे मंत्रिमंडल के साथी, विधायक और जनप्रतिनिधि जनता की सेवा करते हैं. 2 साल बनाम 5 साल के कामों पर वे बहस नहीं करना चाहते. बहस से बचने के लिए वे विधानसभा छोड़कर भाग गए.’ उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार 24 घंटे जनता की सेवा में लगी है और विपक्ष बहस से बचता है.
यह भी पढ़े: 1900 करोड़ के फंड पर संकट! BJP की चुप्पी क्यों? टीकाराम जूली ने उठाया सवाल
जब भी दिल्ली गया, कुछ लेकर ही आता हूं
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी मैं दिल्ली जाता हूं तो यह इस तरह की बातें करते हैं कि दिल्ली कैसे जाते हैं. अरे भाई दिल्ली जाता हूं तो कुछ न कुछ लेकर आता हूं. अभी मेरी दो दिन की मीटिंग थी तो कुछ न कुछ लेकर आया हूं.
तुम दिल्ली में सरकार बचाने के लिए जाते थे. आप तो दो-दो महीने होटलों में रहते थे. सीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमने बजट में घाटे को भी कम किया है और राजस्थान में प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ी है. पहले प्रति व्यक्ति आय 1.67 लाख थी, अब प्रति व्यक्ति आय 2 लाख रुपए से ऊपर है. मैंने विधानसभा में जनता के बीच अपनी सरकार के कामों का प्रतिवेदन दिया. आप अपनी सरकार के काम बता दीजिए, लेकिन यह उसका जवाब नहीं देते हैं.
अरे.. तुम्हारी मर्जी से चलूंगा क्या
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वे कहते हैं मुख्यमंत्री वहां जा रहे हैं तो क्यों जा रहे हैं. नहीं जा रहे हैं तो क्यों नहीं जा रहे. अरे तुम्हारी मर्जी से चलूंगा क्या, तुम हो क्या मेरे ऊपर?
राजस्थान की जनता के लिए जो भी करना पड़ेगा, उसे पूरी तरह से करेंगे. आपके कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे.
इनके मंत्री जेल जाकर आ गए, कई लाइन में लगे हैं
सीएम ने कहा कि वर्ष 2019 में राजस्थान में जल जीवन मिशन (जेजेएम) योजना शुरू हुई, लेकिन कांग्रेस के लोगों ने उसमें इतना बड़ा घोटाला कर दिया कि उनके मंत्री भी जेल में होकर आ गए. अधिकारी भी लगातार देख रहे हैं कि जेल में जा रहे हैं. कई लाइन में लगे हुए हैं. मैं आपके माध्यम से कहना चाहता हूं कि जिन्होंने राजस्थान के साथ कुठाराघात और भ्रष्टाचार किया है, उसको एक को भी बख्शने वाला नहीं हूं.










