‘नीतीश कुमार CM नहीं तो मेरा भी संन्यास’- जेल से वोटिंग करने पहुंचे छोटे सरकार का बड़ा ऐलान

Bihar Politics। Patna : बाहुबली अनंत कुमार सिंह (Anant Kumar Singh) उर्फ छोटे सरकार ने किया ऐलान, चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान, कहा- नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सीएम नहीं रहेंगे वे भी नहीं लड़ेंगे आगे चुनाव, राज्यसभा चुनाव के मतदान के दौरान की घोषणा, भारी सुरक्षा के बीच बेऊर जेल से अपना वोट डालने पहुंचे थे अनंत सिंह, नये सीएम के मुद्दे पर दिया बयान, नीतीश कुमार तय करेंगे नया सीएम, बीजेपी के सीएम के सवाल पर भी कहा- वो जो भी तय करेंगे वो सब स्वीकार, निशांत कुमार (Nishant Kumar) को बताया सीएम का बेहतर विकल्प, मोकामा से JDU विधायक है अनंत कुमार सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड के केस में बेऊर जेल में बंद है अनंत सिंह, कड़ी सुरक्षा और भारी पुलिस पहरे के बीच विधानसभा पहुंचे थे वोटिंग करने, वोटिंग के बाद मीडिया से बातचीत में कहा- विधायक के तौर पर यह उनका आखिरी कार्यकाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी अटूट वफादारी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा- ‘अगर नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहते, तो मैं भी भविष्य में कोई विधानसभा चुनाव नहीं लडूंगा यह मेरा आखिरी कार्यकाल है, नीतीश बाबू ही मुझे राजनीति में लाए थे, अगर वह ही नहीं रहेंगे, तो मेरे विधायक बने रहने का क्या फायदा?’ राजनीति से संन्यास की घोषणा के साथ-साथ अनंत सिंह ने अपनी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का साफ किया रास्ता, उन्होंने ऐलान किया कि अब वह खुद नहीं लड़ेंगे चुनाव, बल्कि उनके बच्चे उतरेंगे चुनावी मैदान में, हाल ही में उनके दोनों बेटों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच हुई एक मुलाकात की भी रही चर्चा

ये भी पढ़े : राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच हो गया बड़ा खेला! कांग्रेस के इन विधायकों का हुआ फोन बंद!