राज्यसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, वोटिंग के बीच हुआ बड़ा खेला, बिहार के पटना में जारी वोटिंग के बीच गहराया सस्पेंस, कांग्रेस के दो विधायक नहीं पहुंचे वोट देने, खबर लिखे जाने तक कांग्रेस के दो विधायकों से नहीं हो पा रहा है कोई संपर्क, कांग्रेस MLA सुरेंद्र कुशवाहा, मनोज विश्वास का फोन भी आ रहा है बंद, सूत्रों के अनुसार इन्हे लेकर पिछले दो दिनों से चर्चा है कि उनका फोन भी है बंद और वे एनडीए के संपर्क में हैं, दोनों अब तक विधानसभा में नहीं पहुंचे हैं वोट डालने, पार्टी उनसे संपर्क साधने की कोशिश कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि वे मतदान से पहले पहुंच जाएंगे, बता दें राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा में शाम चार बजे तक होना है मतदान










