ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के निधन पर कांग्रेस ने जताया दुःख, ईरान के लोगों के लिए लिखा खास संदेश

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर कांग्रेस ने जताया दुःख, दिल्ली में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में पार्टी नेता सलमान खुर्शीद और पवन खेड़ा ने जताया दुःख, इस दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा- शोक प्रस्ताव में मैंने और सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से ईरान के लोगों के लिए लिखा संदेश, इस कुर्बानी को नहीं होने देना चाहिए बर्बाद, हम सबको इस कुर्बानी से चाहिए कुछ सिखना भी, यही हमने लिखा अपने शोक संदेश में, वहीं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा- जो दिशा हमें दिखाई है सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने, उसी दिशा पर चल रहे हैं हम सब, ये जरूरी था कि पूरी कांग्रेस की तरफ से आज हम खड़े हैं उन लोगों के साथ, जो बरसों से रहे हैं हमारे साथी और आज उनका समय है बुरा तो इस समय हम खड़े हो सके उनके साथ, इसलिए हमारा यहां आना था बहुत जरूरी

ये भी पढ़े : नायक फिल्म के अनिल कपूर बने मंत्री दिलावर, विधानसभा से ही अधिकारी को कर दिया सस्पेंड