एक ही ट्रेन के अलग-अलग कोच में थे पति-पत्नी, स्टेशन पर पत्नी नहीं उतरी तो जीआरपी को दी सूचना, CCTV खंगाले, मोबाइल से ट्रैक की लोकेशन, वॉशरूम को दरवाजा तोड़कर निकाला शव
ट्रेन में पत्नी के साथ सफर कर रहे एडीजे राजकुमार चौहान उस समय हैरत में पड़ गये जब निंबाहेड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर वे ट्रेन से उतरे लेकिन उसी ट्रेन के दूसरे कोच में सफर कर रही पत्नी ऊषा काफी देर इंतजार के बाद भी ट्रेन से नहीं उतरी और ट्रेन रवाना हो गई. ट्रेन चले जाने के बाद भी राजकुमार चौहान काफी देर तक स्टेशन पर पत्नी को खोजते रहे लेकिन वो नहीं मिली.
ये भी पढ़े : ‘भ्रष्टाचार का आरोप लगे बिना इतना…’- शाह ने नीतीश के राज्यसभा जाने पर कही ये बड़ी बात
बाद में एडीजे राजकुमार चौहान ने जीआरपी को सूचना दी. पुलिस ने उनकी पत्नी के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वो ट्रेन की ही आ रही थी. जीआरपी ने मंदसौर में ट्रेन के कोच की तलाशी ली लेकिन कोच में ऊषा नहीं मिली. लेकिन एक वॉशरूम अंदर से बंद मिला तो सस्पेंस गहरा गया. मंदसौर में ट्रेन के वॉशरूम का गेट नहीं तोड़ा जा सका और ट्रेन को रवाना कर दिया. बादे में रतलाम के जावरा में ट्रेन रोककर वॉशरूम का गेट तोड़कर देखा तो ऊषा अंदर बेहोश पड़ी थी. ऊषा को ट्रेन से उतारकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर्स का कहना है कि महिला को साइलेंट अटैक आया है.
जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा पहुंचने से पहले उषा चौहान ने अपने पति को फोन कर बताया था कि वह वॉशरूम जा रही हैं. इसके बाद उनका पत्नी से संपर्क नहीं हो पाया और वो निंबाहेड़ा रेलवे स्टेशन पर भी नहीं उतरी.










