‘उन्हें घोड़ी पर चढ़ाया लेकिन…’- नीतीश के राज्यसभा जाने पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

बिहार की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश में हो रहे सियासी उलटफेर पर राजद नेता तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, इसे लेकर अब तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया, मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा- बीजेपी बिहार में महाराष्ट्र मॉडल लागू कर रही है, हमने पहले ही कहा था नीतीश अब सीएम नहीं रहेंगे, भाजपा रबर स्टैंप वाला सीएम बनाती है, जो हो रहा है वह हमें पहले से पता था, हम वहां रहते तो यह दिन देखने को नहीं मिलता, नीतीश कुमार के प्रति मेरी पूरी सहानुभूति है, इतना ही नहीं तेजस्वी ने आगे कहा- मैंने हमेशा कहा है ‘नीतीश जी को घोड़ा तो चढ़ाया है दुल्हा बनाकर लेकिन फेरा किसी और के साथ दिला रहा है’ भाजपा ने नीतीश कुमार को पूरी तरह से कर लिया हाईजैक, नीतीश कुमार ने कहा है कि वह (राज्यसभा) जाना चाहते हैं, हम शुरू से कहते आ रहे हैं कि चुनाव के बाद भाजपा के लोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने देंगे, आज वह बात सच हो गई है, जनता की आकांक्षाएं इस सत्ता परिवर्तन के खिलाफ हैं, जब नीतीश कुमार ने 2024 में हमारा गठबंधन छोड़ा था,तब भी हमने कहा था कि भाजपा जेडीयू पार्टी को खत्म कर देगी