Iran-Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर राहुल गांधी का बयान, अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है विश्व, आगे मंडरा रहा भयंकर संकट, होर्मुज जलडमरूमध्य ठप होने से राहुल गांधी ने भारत की तेल आपूर्ति को लेकर जताई चिंता, कहा- हमारे आयात का 40% तेल आता है होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर, पीएम नरेन्द्र मोदी की चुप्पी को लेकर भी राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा- हमारे पड़ोस तक पहुंच गया संघर्ष, हिंद महासागर में डूबा ईरानी युद्धपोत, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस पर नहीं की कोई टिप्पणी, हमें एक स्थिर नेतृत्व की है जरूरत, इसके विपरीत, राहुल गांधी ने x पर पोस्ट कर फिर कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कंप्रोमाइज्ड है अपनी रणनीतिक स्वायत्तता कर दी सरेंडर, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह बंद करने का किया है ऐलान, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से मिडिल ईस्ट में और बढ़ा तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में भारी वृद्धि की है आशंका, गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में 2 फीसदी की आई तेजी, हालांकि भारत के पास फिलहाल है पर्याप्त भंडार, ईरान में 100 घंटे से बंद है इंटरनेट, होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों की आवाजाही 90% घटी, जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए है बेहद अहम, दुनिया के कुल तेल कारोबार का 20 फीसदी कारोबार होता है इसी रास्ते से
ये भी पढ़े : अब कौन बनेगा Bihar का अगला CM? रेस में ये 5 नाम सबसे आगे










