विधानसभा में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम ने रखा एक अनूठा प्रस्ताव, कहा- कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार को बनाया जाए गोविंद सिंह डोटासरा की जगह कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष, श्रवण कुमार विधानसभा में बोल रहे थे कृषि और सहकारिता के मुद्दे पर, जवाहर सिंह बेडम ने कहा- किसानों के मुद्दे को श्रवण सिंह ने उठाया जोरदार तरीके से, कांग्रेस को इन्हें बनाना चाहिए प्रदेशाध्यक्ष, श्रवण कुमार ने भी जवाहर सिंह बेढ़म को उनके अंदाज में दिया जवाब, कहा- आप मेरे मित्र है या दुश्मन, मुझे नहीं बनना पीसीसी चीफ, किसानों का हित होना चाहिए, उनको उनका हक मिलना चाहिए, किसान को बनना चाहिए देश का पीएम, जवाहर सिंह बेढ़म ने फिर से कहा- श्रवण कुमार को ही बनाया जाना चाहिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष










