हिमंत बिस्वा सरमा पर प्रियंका गांधी का तीखा हमला, जनता को बताये असम के विकास के लिए क्या किया ?

गुवाहाटी। स्क्रीनिंग कमिटी की चेयरपर्सन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का असम दौरा, प्रियंका गांधी ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर साधा निशाना, कहा- चुनाव में होते हैं दो तरह के लोग, एक जो बताते हैं जनता के लिए क्या करना चाहते हैं. दूसरे वोटों के ध्रुवीकरण और एक-दूसरे को लड़ाने पर करते हैं फोकस, कांग्रेस की नहीं रही लोगों को लड़ाने और ध्रुवीकरण की राजनीति, प्रियंका गांधी ने कहा- गौरव गोगोई और उनके परिवार को पाकिस्तान लिंक के आरोपों में घसीटना गलत राजनीति, चुनाव से पहले डरे इसलिए आरोप लगा रहे सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, सीएम को निजी आरोपों के बजाय राज्य के विकास पर करनी चाहिए बात, प्रियंका गांधी ने सोनापुर में गायक जुबेन गर्ग को दी श्रद्धांजलि, कहा- ज़ुबीन गर्ग असम की आत्मा की आवाज़ और असम की अभिव्यक्ति थे, उनके हर गाने में था प्रेम, एकता और असम की अस्मिता, कांग्रेस भी लड़ रही असम की संस्कृति, सभ्यता बचाने की लड़ाई, प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री से पूछा- असम के विकास के लिए क्या किया ?, राज्य की संपत्ति जनता के हाथ से निकलकर जा रही एक परिवार के हाथों में, केवल चुनावी फायदे के लिए किया जा रहा योजनाओं का इस्तेमाल, प्रियंका गांधी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले जारी की है राज्य सरकार के खिलाफ 20 पॉइंट्स की चार्जशीट

ये भी पढ़े : सरकार के दावे खोखले, गरीब बच्चों का भविष्य अंधकार में- गहलोत