सरकार के दावे खोखले, गरीब बच्चों का भविष्य अंधकार में- गहलोत

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE)के तहत स्कूल में मुफ्त एडमिशन का मामला, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के गरीब बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए बढ़ाया था RTE का दायरा, हमने RTE का दायरा बढ़ाकर कक्षा 9 से 12 तक मुफ्त शिक्षा का लिया था ऐतिहासिक निर्णय, भाजपा सरकार कक्षा 1 से 8 तक की RTE के बकाया 900 करोड़ रुपये का नहीं कर रही भुगतान, निजी स्कूल संचालकों ने RTE के तहत नये प्रवेश रोकने की दी है चेतावनी, गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा पर भी किया पलटवार, मुख्यमंत्री जी के 2 साल बनाम 5 साल के सुशासन के दावों की असलियत हुई उजागर, पिछले साल के 44 हजार बच्चों का अब तक नहीं हुआ एडमिशन, गहलोत ने कहा- जो सरकार गरीब बच्चों की फीस का पुनर्भरण नहीं कर सकती, उसके बड़े-बड़े दावे खोखले, गहलोत ने राज्य सरकार से की स्कूलों को तुरंत बकाया राशि का भुगतान करने की मांग, ताकि प्रदेश के किसी भी गरीब बच्चे का भविष्य अंधकार में न जाए

ये भी पढ़े : शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की कोर्ट में पेशी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी