अजित पवार की मौत हादसा या साजिश! ममता ने उठाये सवाल

28 Jan 2026

लैंडिंग करते समय दूसरे अटेंप्ट में हुआ हादसा, ममता ने उठाये सवाल, कहा- शरद पवार की पार्टी में लौटने वाले थे अजित पवार, SC की निगरानी में हो जांच

महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP प्रमुख अजित पवार की मौत हो गई. DGCA ने इस विमान क्रैश में अजित पवार और पायलट समेत सभी 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है. सूत्रों के मुताबिक अजित पवार के शव की पहचान उनकी घड़ी से हुई.अजित पवार के निधन पर सीएम फडणवीस ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया और महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है.

https://www.youtube.com/watch?v=ZpdKaQ6JBj0

ममता बनर्जी ने उठाये हादसे पर सवाल
हादसे के बाद महाराष्ट्र में शोक की लहर है लेकिन सभी के जेहन में ये सवाल है कि आखिर ये हादसा कैसे हुआ और इसका जिम्मेदार कौन है. इस हादसे को लेकर ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने साजिश की आशंका भी जताई है. ममता बनर्जी ने प्लेन क्रैश पर सवाल उठाए हैं. ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर कहा कि अजित पवार बीजेपी गठबंधन से अलग होकर शरद पवार की पार्टी में लौटने वाले थे. इससे पहले हुए इस हादसे से सवाल उठ रहे हैं इस दुर्घटना की जांच होनी चाहिए. ममता बनर्जी ने घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में करवाने की मांग की है.

ये भी पढें: अजित पवार की जीवनी

फर्स्ट अटेंप्ट में लैडिंग फेल, दूसरे अटेंप्ट में हुआ हादसा
सूत्रों के मुताबिक क्रैश से पहले अजित पवार का प्लेन आसमान में गोल-गोल चक्कर लगा रहा था. एक बार लैंड करने की कोशिश की, लेकिन लैंडिंग नहीं हो सकी और विमान वापस उड़ गया. इसके बाद पायलट ने दुबारा लैंडिंग की कोशिश की और इसी दौरान प्लेन क्रैश हो गया.इस दुर्घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.