लखेंद्र कुमार रौशन की जीवनी (Lakhendra Kumar Raushan Biography in Hindi)
Lakhendra Kumar Raushan Latest News - लखेंद्र कुमार रौशन वर्तमान में बिहार की नीतीश कुमार सरकार में ‘अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री' हैं. उन्होंने राज्य के पातेपुर विधानसभा से लगातार दो बार जीत हासिल करके इस सीट के चुनावी इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. वर्ष 1969 के बाद, यानि करीब साढ़े पांच दशक के लंबे अंतराल के बाद, वह पहले ऐसे ऐसे नेता है जिन्होंने इस सीट पर अपनी जीत दोहराई है. पातेपुर की राजनीतिक स्थिति कुछ हद तक राजस्थान के चुनावी मिजाज से मिलती-जुलती है, जहाँ जनता हर बार नेता बदल देती है. ध्यान देने वाली बात है कि नब्बे के दशक से राजस्थान में भी कांग्रेस और भाजपा को लेकर यही स्थिति बनी रही है, दोनों ही पार्टियां तब से लेकर अब तक कभी भी दो लगातार टर्म में सत्ता में नहीं रही है.
लखेंद्र कुमार ने अपने विकास वाली राजनीति से पातेपुर की इस स्थिति को बदलने में सफलत हासिल की है. इस सफलता के पीछे उनका काम है. साधारण से व्यक्तित्व वाले इस नेता का क्षेत्र की जनता के बीच मजबूत पकड़ है और इसी के दम पर उन्होंने यह चुनावी रिकॉर्ड को तोड़ा है. इस लेख में हम आपको लखेंद्र कुमार रौशन की जीवनी (Lakhendra Kumar Raushan Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
लखेंद्र कुमार रौशन का जन्म और परिवार (Lakhendra Kumar Raushan Birth & Family)
लखेंद्र कुमार रौशन का जन्म 2 जनवरी 1980 को बिहार में हुआ था. उनकी पत्नी का नाम मनीषा कुमारी है, जो राजनीति से जुडी हुई है. लखेंद्र कुमार रौशन हिन्दू है, जबकि जाति से वे पासवान हैं. उनपर कोई आपराधिक मामला नहीं हैं.
लखेंद्र कुमार रौशन की शिक्षा (Lakhendra Kumar Raushan Education)
लखेंद्र कुमार रौशन बीआरएबीयू मुजफ्फरपुर से स्नातक (बीए) हैं.
लखेंद्र कुमार रौशन का राजनीतिक करियर (Lakhendra Kumar Raushan Political Career)
लखेंद्र कुमार रौशन, जिन्हे लखेंद्र पासवान के नाम से भी जाना जाता है, बिहार भाजपा के ऐसे नेता है, जो एक साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से होने के बावजूद अपने लगन और परिश्रम के दम पर लगातार सफलता की सीढ़ी दर सीढ़ी चढ़ते हुए आज राज्य में मंत्री पद पर आसीन हुए है. इस समय लखेंद्र कुमार राज्य के नीतीश सरकार में मंत्री है.
उनकी राजनीतिक यात्रा की अगर बात करें तो, राजनीति में उनका आना जिला पार्षद के तौर पर हुई था. वे पहली बार जदाहा ब्लॉक के जिला पार्षद चुने गए थे. अब यही कारण रहा कि वह जमीन से जुड़े नेता कहलाते है. रौशन की पत्नी मनीषा कुमारी भी राजनीति में सक्रिय रही है. उन्होंने वर्ष 2011 में जिला पार्षद का चुनाव जीता था, पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 2016 में भी वह इसी क्षेत्र से पार्षद चुनी गई थी, पर तीसरी बार वर्ष 2021 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. जिस तरह उनकी पत्नी लगातार दो बार एक ही क्षेत्र से जीतती रही है, ठीक वैसी ही स्थिति एक विधायक के तौर पर लखेंद्र कुमार की भी रही है. वह भी पातेपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार 2020 और 2025 में जीत दर्ज कर चुके है.
पहली बार लखेंद्र कुमार वर्ष 2020 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पातेपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी. अपने पहले चुनाव में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल उम्मीदार व बिहार सरकार में मंत्री रहे शिव चंद्र राम को पराजित किया था और बिहार विधानसभा में धमाकेदार इंट्री ली थी. राजद प्रत्याशी शिव चंद्र राम को 60,670 मत आये थे जबकि लखेंद्र कुमार को 86,509 मत आये. वही 2025 के चुनाव में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल उम्मीदवार व पूर्व में तीन बार की विधायक रही प्रेमा चौधरी को 22,380 बहुमत के अंतराल से पराजित किया. इस बार के चुनाव में रौशन को कुल 108,356 आये जबकि उनके निटकतम प्रतिद्वंदी प्रेमा चौधरी को 85,976 मत आये. इस तरह वह पातेपुर सीट से लगातार दो बार जीत चुके हैं. वर्तमान में, वह यही से विधायक है.
अब अगर पातेपुर विधानसभा सीट की राजनीतिक स्थिति पर ध्यान दें, तो पातेपुर बिहार विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जो राज्य के वैशाली जिले में है. इस विधानसभा सीट का गठन 1952 में हुआ था. यह सीट उजियारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है. अगर हम यहाँ से जीतने वाले उम्मीदवारों के जीतने के क्रम की बात करें, तो 1969 के बाद लखेंद्र कुमार रौशन ही ऐसे उम्मीदवार है, जिन्होंने यहाँ से लगातार दो बार जीत दर्ज की है. यहाँ के मतदाता 55 वर्ष के बाद किसी नेता को दो टर्म के लिए जिताया है. 1969 में संयुक्त समाजवादी पार्टी के पलटन राम अंतिम नेता थे, जिन्होंने यहाँ से दो बार जीत हासिल की थी. उन्हें 1967 और 1969 में लगातार दो बार जीत हासिल हुई थी. लेकिन उसके बाद फिर कई दशको तक यहाँ कोई भी नेता लगातार दो बार जीत दर्ज करने में सफल नहीं रहे, पर लखेंद्र कुमार रौशन को यह सफलता मिल गई. वे पातेपुर विधानसभा क्षेत्र से साढ़े पांच दशक के बाद जबकि अब तक के दूसरे ऐसे विधायक है, जिन्हे यहाँ से लगातार दो बार जीत हासिल हुई है.
वर्तमान में, लखेंद्र कुमार रौशन बिहार की नीतीश कुमार सरकार में ‘अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री’ है.
लखेंद्र कुमार रौशन की संपत्ति (Lakhendra Kumar Raushan Property)
2025 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार लखेंद्र कुमार रौशन की कुल संपत्ति 1.64 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 55 लाख रूपये का कर्ज है.
इस लेख में हमने आपको लखेंद्र कुमार रौशन की जीवनी (Lakhendra Kumar Raushan Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.