क्या ट्रंप PM मोदी का भी करेंगे अपहरण?-कांग्रेस नेता का विवादित बयान

trod
6 Jan 2026
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने फिर दिया विवादित बयान, बयान देकर एक बार फिर चर्चा में आए कांग्रेस नेता, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई पर बोले चव्हाण, कहा- क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की तरह भारत के प्रधानमंत्री का भी अपहरण कर लेंगे, चव्हाण ने यह बात अमेरिका के दबाव और भारत की विदेश नीति को लेकर कही, उनके इस बयान पर सियासी हलचल हुई तेज, उन्होंने आगे कहा- अमेरिका में निर्यात से भारत के लोगों को जो भी मुनाफा होता था वो नहीं मिलेगा, भारत को करना पड़ेगा ये सहन, अब हमें दूसरा मार्केट खोजना होगा, इसकी कोशिश चल रही है, सिर्फ टैरिफ से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है और 50 फीसदी टैरिफ लगा दें, व्यापार तो पहले से ही है बंद, निर्यात तो हो नहीं रहा है