वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति को भी ट्रम्प की धमकी, देखें पूरी खबर

breaking news
5 Jan 2026
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की गिरफ्तारी के बाद उपजे हालात के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आपात बैठक बुलाई है. बैठक में वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई को लेकर चर्चा होगी. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को भी धमकी दी है। ट्रम्प ने कहा है कि अगर डेल्सी अमेरिका की बात नहीं मानेगी तो उसका हाल मादुरो से भी बुरा हो सकता है। डोनाल्ड ट्रम्प ने एक मैग्जीन को इंटरव्यू में यह बात कही। इससे पहले एक एक इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा था अगर रोड्रिग्ज अमेरिका की बात मान लेती हैं तो वेनेजुएला में अमेरिकी सेना तैनात नहीं की जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयानों के बीच रोड्रिग्ज ने मादुरो को सत्ता से हटाने की आलोचना की है। साथ ही अमेरिका से मादुरो को वापस भेजने की मांग की है। डेल्सी रोड्रिग्ज ने अमेरिका से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला अमेरिका के साथ विकास और शांति के लिए सहयोग का एजेंडा बनाना चाहता है. अमेरिकी सेना की कार्रवाई में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की गिरफ्तारी के बाद भी वेनेजुएला टकराव नहीं, बल्कि संवाद और सहयोग चाहता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में रहते हुए मिलकर काम करना चाहिए।