राजस्थान भाजपा के इस विधायक को हुई 3 साल की जेल! विधायकी पर लटकी तलवार!

breaking news
2 May 2025
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, अंता से बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा को लगा बड़ा झटका, अंता विधायक कंवरलाल मीणा की ओर से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा मामला, लोक सेवक को धमकाने से जुड़ा 20 साल पुराना है मामला, हाइकोर्ट ने कंवरलाल मीणा की अपील को किया खारिज, निचली अदालत की ओर से दी गई 3 साल की सजा को माना सही, वही साथ ही अदालत ने कंवरलाल को सरेंडर करने के दिए आदेश, जस्टिस उमाशंकर व्यास ने दिए आदेश, साल 2005 में खाताखेड़ी के उपसरपंच के चुनाव में पुनः मतदान को लेकर मीणा ने एसडीएम रामनिवास पर तानी थी रिवॉल्वर, साथ ही सरकारी वीडियोग्राफी की तोड़ी थी कैसेट, मामले में एडीजे कोर्ट, अकलेरा ने दिसंबर 2020 को कंवरलाल मीणा को सुनाई थी सजा यह भी पढ़े: गिरिजा व्यास की जीवनी | Girija Vyas Biography in Hindi