थप्पड़कांड के आरोपी नरेश मीणा को लेकर सामने आया ये बड़ा अपडेट, देखें पूरी खबर

naresh meena news
14 Feb 2025
राजस्थान उपचुनाव के दौरान हुए ‘थप्पड़ कांड’ के आरोपी नरेश मीणा को लेकर बड़ी खबर, 13 नवंबर, 2024 की रात उपद्रव-आगजनी से जुड़ा है मामला, मामले में आज राजस्थान हाई कोर्ट ने जमानत याचिका कर दी खारिज, जस्टिस प्रवीर भटनागर की एकलपीठ ने की जमानत याचिका खारिज, नगरफोर्ट थाने में दर्ज FIR 167/24 में पुलिस ने किया था मंगलवार को चालान पेश, याचिकाकर्ता नरेश मीणा की जमानत याचिका को खारिज करते हुए दिए आदेश, राज्य सरकार की ओर से GA-CUM-AAG राजेश चौधरी, मानवेन्द्र सिंह चौधरी, श्रीराम धाकड़ और अमन कुमार ने की पैरवी, वही नरेश मीणा के समर्थक लगातार कर रहे है उनकी रिहाई की मांग, सूत्रों के अनुसार नरेश मीणा के समर्थक जल्द कर सकते है कोई बड़ा आंदोलन