किरोड़ी मीणा ने कारण बताओ नोटिस का दिया जवाब, क्या ‘बाबा’ पर होगी कड़ी कार्रवाई?

kirodi lal meena
12 Feb 2025
भजनलाल सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कारण बताओ नोटिस का दिया जवाब, आज जवाब देने की थी अंतिम तारीख, किरोड़ी मीणा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी के अध्यक्ष को भेजा जवाब, किरोड़ी मीणा पर पार्टी की छवि खराब करने का था आरोप, केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी और सरकार के खिलाफ बयानों को लेकर मांगा था स्पष्टीकरण, पिछले दिनों किरोड़ी लाल मीणा ने कही थी अपना फोन टैप होने की बात, वही इसके बाद विपक्ष ने भी विधानसभा में उठाया था मुद्दा, 7 फरवरी को सदन में पूरे दिन और सीएम भजनलाल के भाषण के दौरान लगातार नारेबाजी करता रहा विपक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश के बाद मदन राठौड़ ने दिया था कारण बताओ नोटिस, वही ऐसे में अब सभी के मन में उठ रहा है एक ही सवाल, क्या किरोड़ी मीणा पर होगी कड़ी कार्रवाई?