क्या खींवसर में बेनीवाल की होगी हार? देखें फलोदी सट्टा बाजार का ताजा आंकलन

rajasthan byelection
22 Nov 2024
प्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव के कल आएंगे परिणाम, वही नतीजों से एक दिन पहले राजस्थान के चर्चित फलोदी सट्टा बाजार ने खींवसर सीट को लेकर अपने ताजा आंकलन में किया बड़ा दावा, फलोदी सट्‌टा बाजार के ताजा आकलन की मानें तो खींवसर सीट पर बीजेपी दर्ज कर सकती है जीत, इस सीट से बीजेपी के प्रत्याशी रेवंतराम डांगा बताए जा हैं आगे, जबकि कनिका बेनीवाल दूसरे स्थान पर रहने की है संभावना, इस सीट पर हनुमान बेनीवाल की पार्टी RLP से है कनिका बेनीवाल मैदान में, भाजपा की तरफ से है रेवंतराम डांगा व कांग्रेस की डॉ. रतन चौधरी भी है मैदान में, अब इस सीट पर किसकी होगी जीत यह पता पड़ेगा कल ही, अगर इस सीट पर हनुमान बेनीवाल की पार्टी की होगी हार तो यह भाजपा के लिए सबसे बड़ी जीत मानी जाएगी, ऐसा इसलिए क्यों की खींवसर सीट हनुमान बेनीवाल का है गढ़ Disclaimer (पॉलिटॉक्स न्यूज़ सट्टा बाजार के दावों का नहीं करता समर्थन, ये अनुमान गलत भी हो सकते हैं) यह भी पढ़े: राजस्थान उपचुनाव के नतीजों से एक दिन पहले फलोदी सट्टा बाजार के आकलन ने चौंकाया, देखें पूरी खबर यह भी पढ़े: अशोक गहलोत को फिर मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी खबर