‘मैं चाहता हूं कि…’ मतदान के बीच सचिन पायलट ने दिया बड़ा बयान, देखें क्या कहा
13 Nov 2024
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दिया बड़ा बयान, झारखंड में आज पहले चरण के लिए हो रही है वोटिंग, वही इसके साथ ही राजस्थान और मध्यप्रदेश और वायनाड में उपचुनाव के लिए हो रहा है मतदान, ऐसे में कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने मीडिया में दिया बयान, पायलट ने कहा- आज मतदान का दिन है, एक चरण झारखंड का होगा और कई जगहों पर हैं उपचुनाव, विशेष रूप से वायनाड में आज हो रहा है मतदान, मैं चाहता हूं कि अधिक से अधिक मतदान हो और लोग अपने मत का करें उपयोग, मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा भारी मतों के अंतर से चुनाव जीतेंगी और संसद में पहुंचकर एक मजबूत आवाज बनेंगी, मुझे पूरी उम्मीद है कि हम इस बार अच्छे बहुमत के साथ चुनाव जीतेंगे