सचिन पायलट ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर की ये बड़ी भविष्यवाणी
30 Sep 2024
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान, पायलट ने हरियाणा में 70 सीटें जीतने का किया दावा, मीडिया से बात करते हुए पायलट ने कहा- हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अब तक की तुलना में अधिक सीटें जीतेगी, हम लगभग जीतेंगे 70 सीटें, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर पायलट ने कहा- उच्च मतदान से हमें होगा फायदा, लोग बदलाव चाहते हैं और वे भाजपा से तंग आ चुके हैं, मेरा मानना है कि हमारे गठबंधन को मिलेगा स्पष्ट बहुमत, मैं चाहता हूं कि चुनाव मुद्दों पर आयोजित हों, पायलट ने आगे कहा- माहौल जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के पक्ष में है, जनता ने गठबंधन के पक्ष में वोट करने का मन बना लिया है, जम्मू-कश्मीर में जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बन रही है, जम्मू-कश्मीर के लोग चाहते हैं बदलाव