फौजी से मारपीट का मामला, थाने पहुँचकर ACP पर भड़के मंत्री राज्यवर्धन राठौड़
12 Aug 2024
राजधानी जयपुर के शिप्रा पथ थाने में एक पैरा कमांडो के साथ मारपीट से जुड़ा मामला आया सामने, इस मामले को लेकर भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ आज पहुँचे शिप्रा पथ थाने, इस दौरान मंत्री राठौड़ ने मानसरोवर एसीपी संजय शर्मा को लगाई जमकर फटकार, वहीं वहां मौजूद एक शख्स ने मंत्री के सामने आरोप लगाया कि उन्हें एसीपी ने फोन पर दी गाली, इसको लेकर जब एसीपी बीच में बोले तो मंत्री ने कहा- आपको पता नहीं है प्रोटोकॉल, ये मेरे से करना चाहते हैं बहस, मैं धैर्य से कर रहा हूं बात और संजय शर्मा करना चाहते हैं बहस, जब आपसे बात की जाए तो बोलिए, वर्ना खड़े रहिए चुपचाप, यहां खड़े नहीं रहना चाहते तो चले जाइए, आपने मैनर्स नहीं सीखे या वर्दी का हो गया है कोई अलग रौब, सेना में तैनात फौजी के कपड़े उतारकर की गई है मारपीट