पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने अब इस मामले को भजनलाल सरकार पर साधा निशाना

Govind Singh Dotasra on bhajanlal

राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बिजली बिल अनुदान योजना को लेकर भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, डोटासरा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- भाजपा को सत्ता में आए हो चुके हैं 6 महीने, लेकिन जनहित योजनाओं की समीक्षा के नाम पर सरकार नहीं कर पा रही कोई निर्णय, लाखों घरेलू व कृषि उपभोक्ता बिजली बिल अनुदान योजना का लाभ लेने से हैं वंचित, रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाने वाले उपभोक्ता अब रजिस्ट्रेशन कराने के लिए विभाग के काट रहे हैं चक्कर, लेकिन सरकार ने बिजली बिल अनुदान योजना को लेकर अब तक स्थिति नहीं की स्पष्ट, सरकार से अपेक्षित है कि उपभोक्ताओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पुनः करे प्रारंभ, ताकि योजना के लाभ से वंचित परिवारों को भी मिल सके राहत