चुनाव के नतीजों से पहले गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की बड़ी अपील, देखें पूरी खबर
3 Jun 2024
राजस्थान कांग्रेस से जुडी बड़ी खबर, लोकसभा चुनाव 2024 के कल आएंगे नतीजें, चुनाव नतीजों से पहले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान, गहलोत ने कांग्रेस उम्मीदवारों, मतगणना प्रक्रिया में शामिल एजेंट्स, ARO, RO एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की बड़ी अपील, गहलोत ने कहा- मैं सभी कांग्रेस उम्मीदवारों, मतगणना प्रक्रिया में शामिल एजेंट्स, ARO, RO एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगा कि सुबह समय पर मतगणना स्थल पर पहुंचे एवं आखिरी वोट की गिनती होने तक काउंटिंग टेबल को ना छोड़ें, फॉर्म 17-सी और EVM के कुल वोटों की संख्या का मिलान करें एवं मिलान ना होने पर संबंधित अधिकारियों से दर्ज करवाएं आपत्ति, गहलोत ने आगे कहा- सभी कांग्रेस विधायक एवं विधानसभा प्रत्याशी भी लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन एवं उत्साहवर्धन के लिए मतगणना स्थल पर पहुंचे, एग्जिट पोल से केवल भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का किया गया है प्रयास, जबकि हम सबने जनता के बीच जाकर सुनी है उनकी आवाज, जो भाजपा के है खिलाफ, आप पूरे उत्साह एवं सकारात्मकता से करवाएं मतगणना, इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन की जीत होना है देशहित में