एग्जिट पोल्स में एनडीए पहुंची 300 पार, जानिए अलग-अलग राज्यों के एग्जिट पोल्स के नतीजे
1 Jun 2024
Loksabha election 2024 Exitpoll: लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर एग्जिट पोल्स आए सामने, विभिन्न एग्जिट पोल्स के अनुसार एनडीए को मिल रहा स्पष्ठ बहुमत, एनडीए की सीट जा रही 300 पार, एग्जिट पोल्स के मुताबिक देश की 543 सीट में से एनडीए को मिल रही 290 से 340 सीट वहीं इंडिया गठबंधन को मिल रही 155 से 210 सीट, जानिए विभिन्न राज्यों के एग्जिट पोल्स के नतीजे
- राजस्थान में भाजपा को मिल सकती है 18 से 21 वहीं कांग्रेस को मिल सकती है 4 से 8 सीट
- मध्यप्रदेश में भाजपा को मिल सकती है 22 से 24 सीट वहीं कांग्रेस को मिल सकती है 4 से 8 सीट
- उत्तर प्रदेश में भाजपा को 50 से 55, आरएलडी को 2, अपना दल को 1, समाजवादी पार्टी को 15 से 20, कांग्रेस को 3 से 5, अन्य को मिल सकती है 3 से 5 सीट
- बिहार में भाजपा को 14 से 16, जेडीयू को 10 से 12, एलजेपी रामविलास को 3 से 5, आरजेडी को 3 से 5, कांग्रेस को मिल सकती है 1 से 3 सीट
- गुजरात में भाजपा को 20 से 24 वहीं कांग्रेस को मिल सकती है 1 से 3 सीट
- छत्तीसगढ़ में भाजपा को 9 से 10 वहीं कांग्रेस को मिल सकती है 1 से 2 सीट
- पश्चिम बंगाल में टीएमसी को 19 से 21, भाजपा को 13 से 17 वहीं कांग्रेस को मिल सकती है 1 से 3 सीट
- महाराष्ट्र में भाजपा को 18 से 22, शिवसेना शिंदे गुट को 5 से 7, एनसीपी अजीत गुट को 1 से 3, शिवसेना उद्धव गुट को 9 से 11, एनसीपी शरद गुट को 4 से 6, कांग्रेस को मिल सकती है 1 से 3 सीट
- दिल्ली में भाजपा को 5 से 6 वहीं आम आदमी पार्टी को मिल सकती है 1 से 2 सीट
- पंजाब में आप को 3 से 6, कांग्रेस को 3 से 5, भाजपा को मिल सकती है 1 सीट
- हरियाणा में भाजपा को 6 से 8 वहीं कांग्रेस को मिल सकती है 2 से 3 सीट
- उत्तराखंड में भाजपा को मिल सकती है सभी 5 सीट
- हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 2 से 3 वहीं कांग्रेस को मिल सकती है 1 से 2 सीट
- तमिलनाडु में डीएमके को 20 से 22, कांग्रेस को 7 से 9, AIADMK को 2 से 4, PMK और भाजपा को मिल सकती है 1-1 सीट
- कर्नाटक में भाजपा को 11 से 15 वहीं कांग्रेस को मिल सकती है 11 से 14 सीट
- आंध्र प्रदेश में YSR कांग्रेस को 10 से 14, टीडीपी को 9 से 11, भाजपा, जनसेना और कांग्रेस को मिल सकती है 1-1 सीट
- तेलंगाना में कांग्रेस को 8 से 10, भाजपा को 4 से 6, BRS और AIMIM को मिल सकती है 1-1 सीट
- केरल में कांग्रेस को 10 से 12, CPIM को 2, मुस्लिम लीग केरल को 1 से 2 सीट
- ओडिशा में भाजपा को 13 से 16, बीजेडी के 5 से 7 वहीं कांग्रेस को मिल सकती है 1 सीट
- झारखंड में भाजपा को 7 से 9, जेएमएम को 2 से 3, कांग्रेस और आजसू को मिल सकती है 1-1 सीट
- जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस को 2 से 3, भाजपा को 1 से 2, कांग्रेस को मिल सकती है 1 सीट
- गोवा में भाजपा और कांग्रेस को मिल सकती है 1-1 सीट
- असम में भाजपा को 9 से 11, कांग्रेस को मिल सकती है 2 से 3 सीट
- मणिपुर में कांग्रेस को 1 से 2, भाजपा को मिल सकती है 1 सीट
- त्रिपुरा की दोनों सीट मिल सकती है भाजपा को
- अरुणाचल प्रदेश की दोनों सीट मिल सकती है भाजपा को
- मेघालय में भाजपा और कांग्रेस दोनों को मिल सकती है 1-1 सीट
- सिक्किम में SKM को 1
- नागालैंड में NDPP या कांग्रेस को मिल सकती है 1 सीट
- मिजोरम में जोरम पीपुल्स पार्टी को मिल सकती है 1 सीट
- केंद्र शासित चंडीगढ़ में भाजपा या कांग्रेस की हो सकती है जीत
- दमन और दीव में भाजपा
- दादर और नगर हवेली में भाजपा को एक
- लद्दाख में भाजपा या कांग्रेस की हो सकती है जीत
- पुडुचेरी में कांग्रेस
- अंडमान और निकोबार में भाजपा या कांग्रेस की हो सकती है जीत
- लक्षद्वीप में कांग्रेस ya एनसीपी की हो सकती है जीत