लोकसभा चुनाव में पायलट ने 14 राज्यों में प्रचार कर लगाया चुनावी सभाओं का शतक

sachin pilot
31 May 2024
लोकसभा चुनाव के लिए सभी सातों चरणों का प्रचार हुआ समाप्त, सभी चरणों में सभाओं के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट की रही भारी डिमांड, पायलट ने राजस्थान और अपने प्रभार राज्य सहित विभिन्न राज्यों की लोकसभा सीटों पर कांग्रेस व INDIA गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में किया चुनाव प्रचार, पायलट ने चुनाव के दौरान 14 राज्यों की 53 लोकसभा सीटों पर की 101 जनसभाएं, पायलट ने राजस्थान में 28, छत्तीसगढ़ में 26, केरल में 7, मध्य प्रदेश में 6, हरियाणा में 6, उत्तर प्रदेश में 5, महाराष्ट्र में 5, दिल्ली में 5, पंजाब में 5, ओडिशा में 3, जम्मू-कश्मीर में 2, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में की 1-1 जनसभाएं