राजस्‍थान की सभी 25 सीटों पर खिलेगा कमल- गजेंद्र सिंह शेखावत

rajasthan bjp
22 Feb 2024
Rajasthan Politics: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों को लेकर आज प्रदेश कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए. मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी एकतरफा जीत हासिल करने जा रही है. राजस्‍थान की सभी 25 सीटों पर कमल खिलने जा रहा है. https://www.youtube.com/watch?v=LCYdc3vUZNU मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव के समय में काम करने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि वर्ष पर्यंत 365 दिन काम करने वाली पार्टी है. भाजपा सामाजिक सरोकार से लेकर सभी राजनीतिक मुद्दों पर समाज को जागरूक करने का काम करती है. पार्टी का कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर सक्रिय रहकर पार्टी की प्रतिष्ठा और पार्टी के प्रति लोगों का सद्भाव बढ़े, इसके लिए निरंतर कार्य करता है. यह भी पढ़ें: क्या राहुल गांधी स्वीकार करेंगे स्मृति ईरानी का ‘अमेठी’ चैलेंज? मंत्री शेखावत ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है कि भाजपा में क्‍या चल रहा है? बल्कि खुद की पार्टी के संबंध में सोचना चाहिए. जिस तरह दूसरी पार्टियों के नेताओं की भाजपा में आने की भगदड़ मची हुई है, उससे स्‍पष्‍ट होता है कि भाजपा किस तरफ जा रही है, लेकिन कांग्रेस जिस तरह शून्‍य से रसातल की तरफ जा रही है, उस संबंध में कांग्रेस नेताओं को सोचना चाहिए. राहुल गांधी की यात्रा के धौलपुर में आने के सवाल पर शेखावत ने कहा कि पहले आए थे क्या हुआ? मंत्री शेखावत ने कांग्रेस के खातों से करोड़ों की धनराशि जब्‍त किए जाने के संबंध में कहा कि कोई भी संविधान प्रदत्‍त प्रक्रिया और संसद के बनाए कानूनों से ऊपर नहीं है, इसलिए केवल इस वजह से किसी को छोड़ दिया जाए कि उसका संबंध राजनीतिक पार्टी से है, यह जायज नहीं है.