गहलोत ने भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल गठन को लेकर दिया बड़ा बयान, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2023
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, अभी तक प्रदेश में भजनलाल सरकार का नहीं हो पाया है मंत्रिमंडल गठन, इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साधा निशाना, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर गहलोत ने कहा- जनता में अब निराशा होने लगी है व्याप्त, क्योंकि राजस्थान की जनता ने 3 दिसंबर को BJP को दिया स्पष्ट जनादेश, पर 22 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक मंत्रिमंडल का नहीं हुआ है गठन, जिससे शासन संचालन में ठहराव की आ गई स्थिति, हर विभाग भी असमंजस की है स्थिति में, जनता देख रही है कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किन मंत्रियों के पास जाए, जल्द से जल्द होना चाहिए मंत्रिमंडल गठन, जिससे सरकार का कामकाज चल सके सुचारू रूप से, गहलोत ने कहा- मीडिया के माध्यम से ये भी जानकारी में आया है कि चिरंजीवी योजना में निजी अस्पतालों द्वारा इलाज नहीं किया जा रहा, वर्तमान सरकार को हमारी सरकार की योजनाओं को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, जिससे जनता को परेशानी ना हो एवं कोई नई व्यवस्था लागू होने तक पूर्ववत व्यवस्था चालू रखनी चाहिए