कांग्रेस दिल्ली के लोगों की आवाज़ बुलंद करने के लिए हर कदम उठाने के लिए है समर्पित- राहुल गांधी

Rahul Gandhi
16 Aug 2023
AICC में दिल्ली कांग्रेस को लेकर कांग्रेस आलाकमान खरगे व राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई महत्वपूर्ण बैठक, दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेता रहे बैठक में मौजूद, दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में हुई दिल्ली से जुड़ी महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक, बैठक में दिल्ली के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार सहित दिल्ली के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे मौजूद, इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में आज दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के साथ हुई बैठक, कांग्रेस पार्टी दिल्ली के लोगों की आवाज़ बुलंद करने और प्रदेश की तरक्की के लिए हर कदम उठाने के लिए है समर्पित