‘उनके पास है खजाने की चाबी’, अजित पवार से मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान

Uddhav Thackeray met ajit pawar
19 Jul 2023
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने डिप्टी सीएम अजित पवार से विधानसभा ऑफिस में की मुलाकात, एनसीपी में टूट के बाद दोनों नेताओं की अजित पवार से यह थी पहली मुलाकात, बता दें महाविकास अघाड़ी की सरकार में अजित पवार थे मंत्री, मौजूदा एकनाथ शिंदे की सरकार में भी अजित पवार के पास है वित्त मंत्रालय, वही अजित पवार से मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे ने मीडिया में दिया बयान, कहा- मैंने उनसे कहा है राज्य और लोगों के लिए अच्छा काम करने को, वो अजित पवार के साथ काम कर चुके हैं और उनके काम करने के तरीके से भी हैं वाकिफ, मुझे विश्वास है कि राज्य के लोगों को सहायता मिलेगी क्योंकि खजाने की चाबी है उनके पास