बजट 2023: CM गहलोत ने कोरोनाकाल में अनाथ हुए बच्चों को सीएम गहलोत ने दी सरकारी नौकरी की सौगात

img 20230210 wa0256

राजस्थान बजट 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खोला सौगातो का जादुई पिटारा, अपने तीसरे कार्यकाल के आखिरी बजट में सीएम गहलोत ने की कई बड़ी घोषणाएं, ऐतिहासिक बजट भाषण पढ़ते हुए सीएम गहलोत ने कोरोनाकाल में अनाथ हुए बच्चों को दी बड़ी सौगात, कोरोना के दौरान मारे गए लोगों के बच्चों को वयस्क होने पर सरकारी नौकरी देने की सीएम गहलोत ने की घोषणा, इसके अलावा स्काउट गाइड को बसों में निःशुल्क यात्रा, महिलाओं को रोडवेज में 50% छूट, युवाओं के लिए सीएम गहलोत ने की 500 करोड़ रुपए के बजट वाली युवा नीति की घोषणा, सभी भर्ती परीक्षाओं को किया निःशुल्क, महिला उद्यमियों को अब मिलेगा मासिक भत्ता, विधानसभा में सीएम गहलोत का बजट भाषण अभी भी जारी