बीजेपी भूल गई है कि कांग्रेस-भाजपा से पहले भी था भारत, भगवान राम को नहीं था दंगा पसंद- खाचरियावास

खाचरियावास के निशाने पर पीएम मोदीs on modi copy
31 Oct 2022
BreakingNews: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मंच पर रहेंगे मौजूद, लेकिन इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, खाचरियावास ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा- 'पीएम नरेंद्र मोदी, भूखे पेट धर्म के नाम पर देश में कोई नहीं करेगा दंगा, सबको समझ आ गया है कि बीजेपी भावनाएं भड़काकर करना चाहती है शासन, बीजेपी भूल गई है कि कांग्रेस और बीजेपी से पहले भी भारत था और सतुयग, त्रेता, द्वापर युग थे, भगवान राम को नहीं था दंगा-फसाद पसंद,' बता दें मानगढ़ में होने वाले यह कार्यक्रम चुनावी राज्य गुजरात के साथ साथ राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा से है सटा हुआ, इन दोनों राज्यों में अगले साल के अंत में होने वाले है विधानसभा चुनाव, यही कारण है कि बीजेपी को उम्मीद है कि इस कार्यक्रम का असर होगा मध्य प्रदेश में भी