



Day: October 31, 2022







कौन कौन बनना चाहता है मुख्यमंत्री?- सीएम शिवराज के इस सवाल पर सिलावट और परमार ने उठाए हाथ: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को रखी सीएम राइज स्कूलों के नए भवनों की आधारशिला, इस दौरान शिवराज ने बच्चों से संवाद कर उन्हें पढ़ने, खेलने और आगे बढ़ने की दी प्रेरणा, इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल, सीएम शिवराज ने जब बच्चों से अपने अनूठे अंदाज में पुछा सवाल कि, आप में से कौन-कौन मुख्यमंत्री बनना चाहता है?’ तो इस पर कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज के साथ मंच पर विराजमान सरकार के दो मंत्रियों स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भी अपनी सीएम बनने की इच्छा प्रकट करते हुए उठा दिए अपने हाथ, अब इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर हो रहा है वायरल, दोनों नेताओं द्वारा हाथ उठाए जाने पर सीएम शिवराज भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी
31 Oct 2022
Read More »


मुख्य सचेतक का पद नहीं है ऐसा जिससे किसी को मिल सके कोई लाभ- महेश जोशी ने दिए बड़े संकेत: राजस्थान की सियासत से जुड़ी खबर, 1 माह पूर्व राजस्थान की सियासत में आये सियासी बवंडर के बाद कांग्रेस आलाकमान को भेजे गए कारण बताओं नोटिस के जवाब के बाद मंत्री महेश जोशी का आया बड़ा बयान, जोशी ने मंत्री पद के साथ मुख्य सचेतक पद छोड़ने के दिए संकेत, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे महेश जोशी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा- ‘मैं कभी भी किसी पद के लिए नहीं रहा लालायित, कांग्रेस आलाकमान मुझसे एक पद वापस ले या दोनों, यह तय करना है उनको, मुख्य सचेतक के पद पर नहीं है ऐसा कोई काम जिससे किसी मंत्री को मिल सके कोई लाभ, बल्कि इससे हो जाती है दोहरी जिम्मेदारी, इस पद के चलते विधानसभा सत्र के दौरान हम नहीं जा सकते बाहर, क्योंकि फ्लोर मैनेजमेंट का काम इस पद की है जिम्मेदारी, मैं तो खुद चाहता हूं कि कांग्रेस आलकमान जब जिसको उचित समझे उसे दे दे मुख्य सचेतक का पद’
31 Oct 2022
Read More »



