



सोनू सूद की बहन मालविका सूद सचर कल होंगी कांग्रेस में शामिल, मोगा से लड़ सकती है विधानसभा चुनाव!: पंजाब के साथ ही 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो चूका है एलान, इसी बीच राजनीतिक दलों में दलबदल और नेताओं के शामिल होने की प्रक्रिया पहुंची चरम पर, इसी कड़ी में फिल्म अभिनेता और सोशल वर्कर सोनू सूद की बहन मालविका सूद सचर कर होंगी कांग्रेस में शामिल, सूत्रों के अनुसार मालविका पंजाब में मोगा सीट से लड़ सकती है विधानसभा का चुनाव, मालविका को कांग्रेस में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी कल जाएंगे मोगा, इस मौके पर अभिनेता सोनू सूद भी रहेंगे मौजूद, वहीं मोगा सीट से वर्तमान विधायक हरजोत कमल ने की अपने साथियों के साथ मीटिंग, माना जा रहा है कि टिकट न मिलने से नाराज़ होकर हरजोत कमल पार्टी से कर सकती है बगावत









