राजस्थान कांग्रेस की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने दिया बड़ा राजनीतिक संकेत, गहलोत के संकेत के साथ ही प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही सियासी अफवाहों पर लगा पूर्ण विराम, जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कांग्रेस के नए मुख्यालय भवन निर्माण को लेकर पार्टी की हुई बड़ी बैठक, बैठक में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष CP जोशी सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता रहे मौजूद, बैठक में अशोक गहलोत ने डोटासरा को लेकर दिया बड़ा बयान कहा- “डोटासरा जी 2028 के चुनाव तो आपके नेतृत्व में ही होंगे, तब तक मुख्यालय की एक मंजिल या जितना निर्माण हो जाता है ठीक है, चुनाव के बाद जब नया अध्यक्ष आएगा तब वह करा देगा आगे का निर्माण,” हालांकि गहलोत के बयान पर गोविंद डोटासरा ने त्वरित टिप्पणी देते हुए कहा- ‘लेकिन मैं तो पूरी बिल्डिंग का निर्माण कराना चाहता हूं,’ इसके बाद गहलोत ने फिर कहा- ‘अरे वाह, यह तो और अच्छा है..... ‘ ऐसे में अब अशोक गहलोत के इस बयान को लेकर राजनितिक गलियारों में लग रहे कयास, माना जा रहा आगामी 2028 के विधानसभा चुनाव तक गोविंद सिंह डोटासरा ही रहेंगे पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष, पिछले कुछ समय से सियासी गलियारों में जारी थी अफवाहें, गोविंद सिंह डोटासरा के जल्द प्रदेशाध्यक्ष पद से हटने की थी चर्चा, ऐसे में आज आए अशोक गहलोत के बयान के बाद अब इस तरह की अफवाहों पर लगा पूर्ण विराम
डोटासरा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2028 का चुनाव!, गहलोत के बयान से सियासी अफवाहों पर लगा पूर्ण विराम!

Rajasthan I Congress I Ashok Gehlot I Govind singh Dotasara I












