Day: October 29, 2022

राजेंद्र पाल को मिली जान से मारने की धमकी

केजरीवाल के पूर्व मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, देवी-देवताओं पर दिया था विवादित बयान: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कुछ समय पूर्व देवी-देवताओं पर विवादित बयान देने वाले दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को मिली जान से मारने की धमकी, गौतम ने किया दावा कि, ‘कुछ धर्मगुरु दे रहे हैं उन्हें जान से मारने की धमकी,’ राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा- ‘कुछ यू ट्यूब चैनल पर सरेआम ये धमकी दी जा रही है कि उनका गला काटने वाले को 50 लाख का दिया जाएगा इनाम,’ मामले की गंभीरता को देखते हुए राजेंद्र पाल ने इससे जुड़ा एक शिकायत पत्र राष्ट्रपति, गृहमंत्री और दिल्ली पुलिस को दिया है, फिलहाल पुलिस कर रही है मामले की जांच, दरअसल,राजेंद्र पाल गौतम पर हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ प्रचार करने का लगा था आरोप, जिसके बाद उन्होंने मंत्री पद से दे दिया था इस्तीफ़ा, राजेंद्र पाल गौतम रहे हैं सूबे की अरविंद केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री

Read More »
वरुण गांधी ने फिर उठाए अपनी ही सरकार पर सवाल

चार साल से युवा कर रहे हैं रोजगार के लिए इंतजार, न इन्हें भर्ती मिली और ना ही मिली कोई उम्मीद- गांधी: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी खबर, अक्सर अपनी ही सरकार के खिलाफ खुलकर बयानबाजी करने वाले पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर खोला मोर्चा, इस बार सांसद वरुण गांधी ने पुलिस भर्ती के मुद्दे को लेकर सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार पर उठाये सवाल, वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘चार साल से बेरोजगार युवा कर रहे हैं इंतजार लेकिन, न इन्हें भर्ती मिली है और न ही कोई उम्मीद, युवा सोशल मीडिया पर लगातार उठा रहे हैं अपनी आवाज लेकिन नहीं है सुनवाई, यही छात्र जब सड़क पर आएंगे तब उनपर ‘उपद्रवी’ होने का लगेगा आरोप, क्या यह अन्याय नहीं है?’ यह पहला मौका नहीं है जब वरुण गांधी ने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है, किसान आंदोलन एवं बेरोजगारी सहित कई मुद्दों पर वर्ण रख चुके हैं अपनी बेबाक राय, यूपी विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने अपनी ही सरकार पर उठाए थे सवाल

Read More »
अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

‘गुजरात का सीएम कौन होना चाहिए?’- अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले जनता से मांगा सुझाव: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार ले रही है कई बड़े फैसले, पार्टी के दिग्गज नेता लगातार कर रहे हैं चुनावी राज्य गुजरात का दौरा और साध रहे हैं बीजेपी पर निशाना, इसी कड़ी में अब ‘आप’ ने लोगों से पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर जनता से मांगे सुझाव, आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए गुजरात की जनता से पुछा- ‘गुजरात का सीएम कौन होना चाहिए?’ इसके लिए सुझाव मांगते हुए सीएम केजरीवाल ने एक नंबर और ईमेल आईडी भी की है जारी, केजरीवाल ने कहा- ‘बीजेपी ने पूछा ही नहीं जनता से, किसे मुख्यमंत्री बनाएंगे, लेकिन हम जनता से पूछ कर ही लेते हैं फैसला, आज हम गुजरात की जनता से पूछते हैं कि आप किसे मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, हम 4 नवंबर को बताएंगे कि गुजरात के लोग किसे बनाना चाहते हैं मुख्यमंत्री, लोग बदलाव और महंगाई बेरोजगारी से अब चाहते हैं राहत’

Read More »
ठाकरे के निशाने पर शिंदे सरकार

महाराष्ट्र में निवेशकों को नहीं शिंदे-फडणवीस सरकार पर भरोसा, गंवाई 22 हजार करोड़ डील- ठाकरे: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी खबर, गुजरात के हाथों में महाराष्ट्र ने गंवाई एक और बड़ी डील, 22,000 करोड़ रुपये की हवाई जहाज निर्माण इकाई पहले होने जा रही थी महाराष्ट्र में स्थापित, लेकिन अब ये चुनाव राज्य गुजरात के हाथों में है चली गई, अब इसे लेकर प्रदेश की सियासत है गरमाई हुई, उद्धव ठाकरे गुट ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा पर साधा निशाना, आदित्य ठाकरे ने कहा- निवेशकों को नहीं है एकनाथ शिंदे-भारतीय जनता पार्टी सरकार पर भरोसा,’ तो वहीं उद्धव गुट के प्रवक्ता अरविंद सावंत ने एक मीडिया समूह को दिए अपने बयान में कहा- ‘हाथ से इतनी बड़ी डील निकल जाने के बाद अब बनाये जा रहे हैं हास्यास्पद और झूठे बहाने, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार सत्तारूढ़ गठबंधन में बहुमत वाली भाजपा की है गुलाम, जिस तरह से वे अतीत और वर्तमान में काम करते रहे हैं, वह दिखाता है कि केंद्र और भाजपा महाराष्ट्र के है खिलाफ, परियोजनाओं के विकास के लिए महाराष्ट्र सबसे अनुकूल राज्य है, मुंबई है भारत की आर्थिक राजधानी’

Read More »
img 20221029 122003

CWC और संगठनात्मक नियुक्तियों के बाद होगा पायलट के रोल पर फैसला, खड़गे से मुलाकात के बाद मिले संकेत: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बीती रोज 27 अक्टूबर को कांग्रेस के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर की लंबी चर्चा, खड़गे के अध्यक्ष का चार्ज संभालने के बाद हुई पायलट की इस मुलाकात के निकाले जा रहे हैं सियासी मायने, बीते माह राजस्थान कांग्रेस में मचे सियासी बवाल की वजह के पीछे पायलट की भूमिका पर फैसला ही था, सूत्रों की मानें तो पायलट ने खड़गे को राजस्थान के सियासी हालात और चुनावी साल में बनने वाले समीकरणों पर दिया है फीडबैक, राजस्थान सरकार के कामकाज, अगले विधानसभा चुनाव और पिछले ढाई साल से पार्टी में ग्रास रूट स्तर पर संगठन के पदों पर नियुक्तियां नहीं होने के मुद्दे पर भी हुई है बात, अगले महीने तक होने वाली CWC और राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक नियुक्तियों के बाद आएगी राजस्थान की बारी, ऐसे में नवंबर-दिसंबर तक हो पाएगा पायलट के रोल पर फैसला, पायलट की गांधी परिवार से सितंबर में उनके भावी रोल पर पहले ही हो चुकी है चर्चा

Read More »