



Day: October 28, 2022


बीजेपी के समर्थन में प्रचार करते नजर आएंगे चिराग, गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव में भरेंगे हूंकार: बिहार की सियासत से जुडी बड़ी खबर, जमुई सांसद और लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार की दो सीटों गोपालगंज और मोकामा में होने वाले उपचुनाव में भाजपा के समर्थन में करेंगे चुनाव प्रचार, बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने की शुक्रवार को इसकी पुष्टि, उन्होंने बताया कि चिराग पासवान भारतीय जनता पार्टी को दे रहे हैं अपना समर्थन और उपचुनाव में भाजपा की तरफ से करेंगे प्रचार प्रसार, चिराग पासवान 31 अक्टूबर को मोकामा और 1 नवंबर को जाएंगे गोपालगंज, हालांकि चिराग पासवान और भाजपा के बीच किसी भी प्रकार के औपचारिक गठबंधन की नहीं हुई है पुष्टि लेकिन चिराग पासवान के भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार में उतरने से साफ हो गया है कि चिराग आगे करेंगे भाजपा का रुख, चिराग विधानसभा चुनाव के समय से ही सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ खोले बैठे हैं मोर्चा
28 Oct 2022
Read More »

कांग्रेस विधायक की दादागिरी CCTV कैमरे में हुई कैद, टोलकर्मी को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल: नेताओं एवं VIP लोगों द्वारा आम आदमी से मारपीट के मामले अब हो चुके हैं आम, इसी कड़ी में झारखंड के कांग्रेस विधायक का भी नाम हो चूका है शामिल, झारखंड के हजारीबाग के बरही से कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस विधायक ने अपना आप खोते हुए टोल प्लाज़ा के कर्मी को जड़ दिया थप्पड़, घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विधायक उमाशंकर बरही से जा रहे थे रांची, बीच में नगवा टोल प्लाजा पर बना हुए VIP एंट्री का गेट था बंद, सामान्य गेट को खोलने में थोड़ी टोलकर्मी से हो गई थोड़ी देरी, लेकिन ये बाद विधायक जी को नहीं हुई हजम, भड़के विधायक टोलकर्मी के कार्यालय में घुस गए और कर्मी को जड़ दिया एक जोर का थप्पड़, पूरी घटना हो गई सीसीटीवी में कैद, फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस को नहीं दी गई है कोई तहरीर
28 Oct 2022
Read More »

PM मोदी ने की पुलिस के लिए ‘एक राष्ट्र-एक वर्दी’ की वकालत, राज्यों से विचार कर लिया जाएगा फैसला: हरियाणा में चल रहे सभी राज्यों के गृह मंत्रियों के दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ कोअंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये किया संबोधित, इस दौरान पीएम मोदी ने चिंतन शिविर में शामिल हुए कई राज्यों के गृहमंत्रियों के सामने पुलिस की ‘एक राष्ट्र, एक वर्दी’ की वकालत, पीएम मोदी ने कहा- ‘एक राष्ट्र, एक वर्दी’ पुलिस के लिए है केवल एक विचार, हम इसे किसी पर थोपने की नहीं कर रहे हैं कोशिश हैं, बस इसे एक विचार दें, हो सकता है यह 5, 50, या 100 सालों में हो, देश भर में पुलिस की पहचान होनी चाहिए एक समान, कानून और व्यवस्था अब एक राज्य तक नहीं है सीमित, अपराध अंतरराज्यीय हो रहा है और अंतर्राष्ट्रीय भी, प्रौद्योगिकी के साथ, अपराधियों के पास अब हमारी सीमाओं से परे अपराध करने की है शक्ति, ऐसे में सभी राज्यों और केंद्र की एजेंसियों के बीच समन्वय होना है जरूरी,’ बुद्धिजीवियों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा- ‘देश में बंदूक वाला नक्सलवाद भी है और कलम वाला नक्सलवाद भी’
28 Oct 2022
Read More »

गहलोत सरकार की एक और प्रशासनिक सर्जरी, 30 IAS अफसरों के तबादले, आनंद कुमार बने गृह सचिव: बड़े स्तर पर आरएएस अफसरों के तबादलों के बाद अब गहलोत सरकार ने की एक और बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, हाल ही में 12 आईएएस अफसरों के बाद आज सरकार ने अन्य 30 IAS अफसरों के किए तबादले, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश, तबादला सूची के तहत प्रमुख शासन सचिव आनंद कुमार बने प्रदेश के गृह सचिव, जबकि ACS अभय कुमार को गृह से हटाकर दी गई ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी, वहीं अपर्णा अरोड़ा बनीं प्रमुख शासन सचिव राजस्व उपनिवेशन सैनिक कल्याण विभाग, तो वह वहीं संदीप वर्मा को दी गई प्रमुख शासन सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी, इससे पहले बीती रात गहलोत सरकार ने राजस्थान के नए डीजीपी के रूप में सीएम गहलोत के सबसे चहेते आईपीएस अफसर उमेश मिश्रा के नाम पर लगाई थी मुहर
28 Oct 2022
Read More »

उमेश मिश्रा होंगे राजस्थान के नए DGP, देर रात आदेश जारी कर गहलोत सरकार ने दिया वफादारी का ईनाम: गहलोत सरकार पर संकट के समय संकटमोचक रहे डीजी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा को मिला वफादारी का ईनाम, राजस्थान के 35वें डीजीपी के रूप में उमेश मिश्रा के नाम पर लगी मुहर, बीती रात 11 बजे गहलोत सरकार ने आदेश किए जारी, मौजूदा डीजीपी एमएल लाठर 3 नवंबर को हो रहे हैं रिटायर, इसके बाद उमेश मिश्रा संभालेंगे अपना कार्यभार, 1989 बैच के IPS अधिकारी उमेश मिश्रा को विशिष्ट सेवाओं के लिए मिल चुका है राष्ट्रपति पुलिस पदक, राजस्थान पुलिस में सबसे पहले 1992 से 94 में एएसपी रामगंज के पद पर कार्यरत रहे थे मिश्रा, इसके बाद चूरू, भरतपुर, पाली, कोटा सिटी में जिला पुलिस अधीक्षक के पद भी रहे मिश्रा, 1999 से 2005 तक दिल्ली में केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी में असिस्टेंट डायरेक्टर का चार्ज संभाल चुके हैं मिश्रा, इसके अलावा 2005 से 2007 तक डीआईजी एसीबी के पद पर और फिर 2007 में आईजी एटीएस की जिम्मेदारी, तो 2009 में आईजी विजिलेंस के पद पर रह चुके हैं मिश्रा, दोबारा आईजी बनने के बाद एसीबी जॉइन की थी उमेश मिश्रा ने
28 Oct 2022
Read More »



