



Day: October 28, 2022



13 जिलों के खाली पढ़े 14 निकायों पर उपचुनाव की हुई घोषणा, 25 नवंबर को होगी वोटिंग, 27 को परिणाम: राजस्थान में गांव की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश के 13 जिलों के खाली पढ़े 14 निकायों के वार्डों पर उपचुनाव का हुआ एलान, 25 नवंबर को होगा मतदान तो 27 नवंबर को परिणाम किया जायेगा घोषित, बारां जिले की नगरपालिका अंता, छबड़ा, नगर निगम बीकानेर, नगर परिषद बूंदी, नगर परिषद चित्तौड़गढ़, चूरू जिले की नगर पालिका सरदारशहर, दौसा जिले की नगर पालिका लालसोट, जयपुर हैरिटेज नगर निगम, नगर परिषद जैसलमेर, झुंझनू जिले की नगर पालिका चिड़ावा, जोधपुर जिले की नगर पालिका फलौदी, नगर परिषद करोली, कोटा जिले की नगर पालिका रामगंजमंडी, श्रीगंगानगर जिले की नगर पालिका के क्रमश: वार्ड न- 3,15, 5, 54, 28, 32, 30, 66, 2, 5, 31, 7, 10, 21 पर होगा मतदान, लोक सूचना जारी करने की तिथि 10 नवंबर, 14 नवंबर है नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि तो 15 को होगी स्क्रूटनी, 17 नवंबर है नाम वापस लेने की अंतिम तिथि, 18 नवंबर को चुनाव चिंह किये जाएंगे आवंटित
28 Oct 2022
Read More »

हेट स्पीच केस में दोषी आज़म खान को लगा बड़ा झटका, यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने की सदस्यता रद्द: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, हेट स्पीच केस में दोषी पाए गए समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता एवं रामपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक आजम खान की मुश्किलें नहीं ले रही है ख़त्म होने का नाम, 3 साल की सजा के बाद शुक्रवार को उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आजम खान की विधानसभा सदस्य्ता की रद्द, गुरुवार को MP-MLA कोर्ट ने 3 साल पुराने हेट स्पीच के मामले में दिया था दोषी करार और सुनाई थी 3 साल की सजा, जिसके बाद से ही उनकी विधायकी पर था संशय बरक़रार, आजम खान के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मिलक कोतवाली इलाके के खातानगरिया गांव में जनसभा में भड़काऊ भाषण देने का लगा था आरोप
28 Oct 2022
Read More »



अजय माकन पर लगाए आरोप हैं झूठे और निराधार, जिन्हें कर दिया गया है पूरी तरह से खारिज- मदेरणा: राजस्थान में बीते माह 26 सितंबर को हुए सियासी संग्राम के बाद मचे बवाल को लेकर एक बार फिर ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने विरोधियों के खिलाफ फिर खोला मोर्चा, दिव्या मदेरणा ने ट्वीट के जरिये मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी पर साधा निशाना, मदेरणा ने लिखा- ‘कांग्रेस अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी का आभार प्रकट करने के लिए एक मात्र प्रभारी महासचिव को मंच से बोलने का दिया मौका, वह थे अजय माकन, इस बात ने कई नेताओं को दे दिया है साफ इशारा, इस मंच से धारीवाल और जोशी को साफ संकेत हैं कि अजय माकन पर लगाए गए आरोप हैं झूठे और निराधार, जिन्हें कर दिया गया है पूरी तरह से खारिज,’ 25 सितंबर को विधायक दल की बैठक के बहिष्कार के बाद शांति धारीवाल एवं महेश जोशी ने अजय माकन पर पायलट के पक्ष में विधायकों को कन्विंस करने के लगाए थे आरोप, यह पहला मौका नहीं है जब मदेरणा ने साधा है गहलोत गुट के इन मंत्रियों पर निशाना, इससे पहले खड़गे को बधाई देने दिल्ली पहुंचे मंत्री धारीवाल और जोशी को लिया था आड़े हाथ
28 Oct 2022
Read More »



सीएम गहलोत का मिशन गुजरात, गरबड़ा में बीजेपी के साथ साथ आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का अब कभी भी हो सकता है एलान, ऐसे में कांग्रेस पार्टी गुजरात में धीरे धीरे बढ़ रही है आगे, गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मुख्य प्रयवेक्षक बनाए गए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब अपना पूरा फोकस जमाए बैठे हैं गुजरात पर, इसी कड़ी में अपने चार दिवसीय गुजरात दौरे के तहत शुक्रवार को सीएम गहलोत ने गरबड़ा में विशाल जनसभा को किया संबोधित, बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा- ‘बीजेपी ने गुजरात को कर दिया है बर्बाद, एक बार कांग्रेस को मौका देकर देखिए ये जीत आपके खाते में होगी दर्ज,’ वहीं प्रदेश में अपने सियासी पैर पसार रही आम आदमी पार्टी पर सीएम गहलोत ने साधा निशाना, कहा- ‘आम आदमी पार्टी ने जितना प्रचार किया उतना वजूद तो उनका गुजरात में है ही नहीं, यहां इंटरव्यू देने वाले लोग भी आप के हैं लेने वाले भी हैं उन्हीं के, कांग्रेस को लेकर आज वो लोग बोल रहे हैं जिनकी नहीं है कोई क्रेडिबिलिटी, भारत जोड़ो यात्रा से आप और भाजपा जैसे दल घबरा गए हैं’
28 Oct 2022
Read More »


