Day: October 26, 2022

congress1 650x375

खड़गे के पदभार संभालते ही CWC के सभी सदस्यों, महासचिवों और प्रभारियों ने दिए इस्तीफे, जानें क्यों: मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सभी सदस्यों, महासचिवों और प्रभारियों ने दिए इस्तीफे, कांग्रेस में नए अध्यक्ष के चयन के बाद पार्टी के सभी पदाधिकारियों के इस्तीफा देने की रही है परंपरा,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया- ‘सीडब्ल्यूसी के सभी सदस्यों, एआईसीसी के महासचिवों और प्रभारियों ने कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दिया है अपना इस्तीफा, कांग्रेस पार्टी के संविधान के अनुसार, खड़गे के निर्वाचन की पुष्टि की जाएगी पार्टी के पूर्ण सत्र में, जो इस साल मार्च-अप्रैल में होने की है संभावना, ऐसे में अब पूर्ण सत्र के तुरंत बाद खड़गे द्वारा पुनर्गठित की जाएगी CWC, पार्टी संविधान के अनुसार 11 सदस्य मनोनीत किए जाएंगे CWC के और 12 सदस्य होंगे निर्वाचित, इसके अलावा संसद में पार्टी के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष भी होंगे कार्य समिति के सदस्य ही

Read More »
img 20221026 114057

मल्लिकार्जुन बने कांग्रेस के आधिकारिक ‘पायलट’, राहुल गांधी ने दिया खड़गे के मातहत काम करने का संदेश: 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार, आज सुबह पहले राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद खड़गे ने कांग्रेस की दिग्गज हस्तियों नेहरू और इंदिरा को भी किया नमन, उसके बाद सीधे पार्टी मुख्यालय पहुंचे खड़गे ने पदभार किया ग्रहण, सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता भी खड़गे की ताजपोशी के दौरान आए नजर, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से समय निकालकर खड़गे की ताजपोशी में पहुंचे राहुल गांधी, जहां राहुल गांधी ने दिया स्पष्ट संदेश कि अब खड़गे संभालेंगे नेतृत्व संभालेंगे और वह उनके मातहत ही करेंगे काम, इस दौरान मंच पर खड़गे को बिठाने के बाद सीट पर जाते दिखे राहुल गांधी, यही नहीं मंच पर एकदम बीच में बिठाया गया मल्लिकार्जुन खड़गे को, उनके ठीक दाईं ओर सोनिया गांधी थीं तो बाईं ओर थे मधुसूदन मिस्त्री, वहीं उनके बगल में राहुल गांधी को दी गई थी जगह

Read More »